Friday 25 September 2015

भारतीय सिनेमा में प्रथम


1. पहली बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मलंका दहन (1917) जो बम्बई में 23 हफ्ते तक चली। उपलब्ध रेकॉर्ड के अनुसार इस फिल्म के टिकट खिड़की से प्राप्त रकम को सुरक्षा गॉर्ड्स के साथ बैलगाड़ी में ले जाया जाता था।
2. पहली सवाक् (बोलती) फिल्मआलमआरा (1931), निर्देशक अर्दशिर ईरानी, इस फिल्म में सात गाने थे।
3. पहली गोल्डन जुबली फिल्मसंत तुकाराम (मराठी-1936)
4. पहली रंगीन फिल्मकिसान कन्या जिसे पूर्णतः भारतीय तकनीकी से रंगीन बनाया गया था।
5. फ्लैशबैक का पहली बार प्रयोग किया गयाफिल्मरूपलेखामें
6. ड्रीम सीक्वेंस का पहली बार प्रयोग किया गयाफिल्मआवारामें
7. पहली सिनेमास्कोप फिल्मकागज के फूल (1959)
8. पहली सिनेमास्कोप रंगीन फिल्मप्यार की प्यास
9. पहली महिला कलाकारदुर्गाबाई एवं उनकी पुत्री कमलाबाई गोखले (दादा साहेब फाल्के की दूसरी फिल्ममोहिनी भस्मासुरमें)
10. पहली सवाक् फिल्म महिला कलाकाररानी जुबैदा जिन्होंने 36 मूक फिल्मों में अभिनय करने के बाद आलमआरा में अभिनय किया
11. पहली 70-mm फिल्मअराउण्ड वर्ल्ड (1967)
12. पहली 3D फिल्ममलयालम फिल्म “My dear kuttichthan” (1984)
13. पहली हिन्दी 3D फिल्मशिवा का इंसाफ

No comments:

Post a Comment